कुएं में तैरता मिला नवविवाहिता का शव
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की परिजनों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। इस बावत रामगढ़ जिले के बोंगवार निवासी मृतक विवाहिता रूपा देवी (21वर्ष) के पिता सीता राम महतो ने कसमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार रूपा की विवाह तीन माह पूर्व मंजूरा निवासी रोहित कुमार महतो के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही दामाद रोहित अकसर रूपा से पैसे की मांग कर रहा था। जिसके के कारण आयेदिन मारपीट किया करता था। बताया गया है कि मारपीट से तंग आकर रूपा मायके चली गयी थी। दो सप्ताह पूर्व दामाद रोहित
स्वयं बोंगावार जाकर रूपा को जबरदस्ती लाया था। इसके बाद फिर गुरुवार को दामाद रोहित महतो, उसके भाई मोहित महतो, पिता भागीरथ महतो और मां सीवंती देवी ने मिलकर पीट-पीटकर मार डाला। शव को कुएं में डाल दिया। कसमार पुलिस ने पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजन घर गायब हो गये हैं।