करम पर्व: जिप उपाध्यक्ष बबीता ने —भाई -बहन की अटूट प्रेम का पर्व है करम पर्व, प्रकृति से जुड़े रहने का कराता है एहसास 

बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के गिरिनाग विवेकानंद डिग्री कॉलेज हरनाद में सोमवार को करम महोत्सव सह शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िप उपाध्यक्ष बबिता कुमारी व प्रमुख नियोती कुमारी शामिल थे।

ज़िप उपाध्यक्ष बबिता कुमारी ने कहा कि करम पर्व प्राकृतिक पर्व है जो भाई -बहन की अटूट प्रेम का पर्व है करम पर्व हमेशा हमें प्रकृति से जुड़े हुए रहने का एहसास कराता है। करम पर्व हमें झारखंड की सभ्यता संस्कृति एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि करम पर्व लोग प्रकृति की पूजा कर अच्छे फसल की कामना करते हैं, साथ ही बहनें अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं। प्रमुख नियोति कुमारी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभिभावकों से भी महान होता है। अभिभावक एक बच्चे को जन्म देते हैं, वहीं शिक्षक उसके चरित्र को आकर देकर उज्ज्वल भविष्य बनाते हैं। इसलिए, हमें उन्हें कभी भी भूलना और नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, हमें हमेशा उनका सम्मान और उनसे प्रेम करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राएं करमा गीत पर खूब थिरकी।

ये थे मौजूद :

मौके पर सिंहपुर पंसस बिनोद कुमार, प्राचार्य पिंटु कुमार महतो, शिवराम अड्डी, खुदीराम महतो, सदानंद महतो, विजय करमाली, जितलाल महतो, नितेश पाण्डेय, सरिता कुमारी, मेनका कुमारी, हेमंती कुमारी, रीता कुमारी, संजू कुमारी, प्रतिमा कुमारी, आरती कुमारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *