आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में पूर्व विधायक ने नये कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Bermo : बेरमो विधानसभा अन्तर्गत बेरमो प्रखंड के कथारा रिक्रियेशन क्लब में प्रखंड समिति की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, जेएमएम जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो सहित अन्य मौजूद थे। कार्यकर्ता सम्मेलन में झामुमो उलगुलान के जिलाध्यक्ष रंजीत महतो ने उलगुलान छोड़कर अपने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ पुन झामुमो यानी घर वापसी किये। इन सभी को पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा, मोहन मुर्मू, जिला सयुंक्त सचिव पानबाबू, अनिल अग्रवाल, मो इकबाल, मगंल हांसदा, केवट, स्पोर्ट्स विंग जिलाध्यक्ष भोलू खान, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, मिडिया प्रभारी विकी महतो, मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष नकुल महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो, सचिव दीपक महतो, अख्तर अंसारी, मोरिस, गणेश श्रीवास्तव, आसिफ अंसारी, बसंती देवी, बबीता देवी, भैरो केवट, कुन्ती देवी, बीणा देवी, बीमणी देवी, राजेन्द्र मांझी, मोहन चौहान, बैजन्ती देवी, दिलीप कुमार, लक्ष्मण राम, राहुल सोनार, हेमन्त ताती सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *