अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, उत्खनन पर रोक, फिर भी नदियों से रहा है बालू का अवैध दोहन
Kasmar: अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला व कसमार थाना प्रभारी रमन कुमार गुप्ता की संयुक्त छापेमारी में शुक्रवार को बगदा डोम टोला में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी है। ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा है। कसमार थाने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर बगियारी मोड़ में रात्रि गश्ती के दौरान एसआई अनिल कुमार ने अवैध कोयला लदे दो मोटरसाइकिल को पकड़ा है, जिसमें लगभग दो टन कोयला लदा है। झारखंड सरकार द्वारा बालू के उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के बावजूद नदियों से बालू का अवैध दोहन और धड़ल्ले से हो रहें हैं। इधर सीओ ने बताया कि बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी। बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ की गई छापेमारी के बाद बालू के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
